आगरालीक्स…आगरा में चैरिटी चेज के लिए दौड़े लोग. जरूरतमंद वृद्धों के लिए धन जुटाने के लिए काम कर रहा युवा सेवा संगठन
इंटरैक्ट क्लब रोटरी क्लब द्वारा प्रायोजित 12-18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए एक युवा सेवा संगठन है, जो युवाओं को सक्रिय सामुदायिक सेवा और वैश्विक जागरूकता के माध्यम से नेतृत्व, टीमवर्क और परियोजना प्रबंधन कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इसी श्रृंखला में *रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (RID) 3110 ने रविवार को पालीवाल पार्क में "चैरिटी चेज़ - आगरा" नामक एक सामुदायिक स्वास्थ्य दौड़ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य ज़रूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन जुटाना और जागरूकता बढ़ाना था।इस दौड़ का आयोजन डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट टीम ऑफ आरआईडी 3110 - प्रतिनिधि रिज्जुल मदान के नेतृत्व, सिटी लीड व कमेटी चेयर- कम्युनिटी इकॉनमिक डिवेलपमेंट- जसनूर सिंह के समन्वय व क्लब सलाहकार चाँदनी अरोरा के निर्देशन में किया गया था। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ के दौरान 'दूसरों को ऊपर उठाकर हम आगे बढ़ते हैं' का संदेश दिया गया। इस चैरिटी रन में प्रिल्यूड के निदेशक व प्रधानाचार्य ने 7,100 रुपए का योगदान देकर बच्चों को भी प्रोत्साहित किया. इसी कड़ी में टीसा से 1090 व सेंट मार्क्स से 1000 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार 9,190 रुपए की कुल धनराशि एकत्र की गई, जो रामलाल वृद्धाश्रम को प्रदान की जाएगी।