आगरालीक्स…आगरा में खंदारी के कावेरी ग्रीन अपार्टमेंट में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज
खंदारी स्थित कावेरी ग्रीन अपार्टमेंट में सोमवार को हरियाली तीज का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। अपार्टमेंट की महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से झूला झूला, गीत-संगीत गाए और भजनों के माध्यम से इस पर्व का आनंद लिया। अपार्टमेंट निवासी समाज सेविका खुशी आहूजा और नीता बिंद्रा ने बताया कि ऐसे सामुदायिक आयोजनों से न केवल पारिवारिक बंधन मजबूत होते हैं, बल्कि सामाजिक एकता भी बढ़ती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। इस अवसर पर सभी ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर और हाथों में मेहंदी सजाकर त्योहार की रौनक बढ़ाई। झूलों पर झूलते हुए उन्होंने लोकगीत गाए और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। इस कार्यक्रम में नीरू कालरा, सोनी शर्मा, कुसुम शर्मा, नीतू, नीति, अंबिका, कविता, सपना, अनु, तान्या बिंद्रा और आकाशदीप बिंद्रा सहित कई लोगों ने भाग लिया।