आगरालीक्स…आगरा में कारोबारियों की बेटियों का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान को 10 दिन की पुलिस रिमांड. खुलेंगे राज, जांच के लिए एनआईए भी पहुंची
आगरा के सदर क्षेत्र के जूता कारोबारी की दो बेटियों का अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को शनिवार, 19 जुलाई को अरेस्ट किया था. कोलकाता से कारोबारियों की बेटियों को रेस्क्यू किया गया था. अभी उनकी काउंसलिंग चल रही है. गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद आगरा पुलिस ने दिल्ली के मुस्लिम बहुल क्षेत्र मुस्तफाबाद में छापा मारा और गैंग के सरगना मूल रूप से फिरोजाबाद के अब्दुल रहमान को अरेस्ट कर लिया था. इसके घर से रोहतक की एक युवती भी बरामद की गई थी.कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
अब्दुल रहमान को मंगलवार (22 जुलाई) को आगरा में कोर्ट में पेश किया गया. विवेचक ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया. पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के अनुसार कोर्ट ने दिल्ली से अरेस्ट किए गए अब्दुल रहमान की 2 अगस्त तक 10 दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत की है.
आगरा पुलिस द्वारा दिल्ली से अरेस्ट किए गए अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान सामूहिक धर्मांतरण मामले में आजीवन कारावास कीसजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी गिरोह से जुड़ा हुआ था. 2021 में कलीम सिद्दीकी के जेल जाने के बाद अब्दुल रहमान द्वारा धर्मांतरण गैंग संचालित किया जा रहा था. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सोमवार रात को आगरा पहुंच गई. आगरा अवैध धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस के बाद अब एनआईए जांच करेगी. इसके साथ ही गिरोह को विदेशों से हो रही फंडिंग के मामलों की जांच ईडी को सौंपी गई है. इस गिरोह से एक बड़ा नेटवर्क खुलेगा, यह सामने आया है.