आगरालीक्स…आगरा में डेढ़ करोड़ की चोरी. घर में से डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी के साथ कैश किया पार. परिवार के उड़ गए होश
आगरा में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. फतेहपुर सीकरी के गांव औलेंडा में चोरों ने एक घर में डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी की है. चोर घर के अंदर से डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी के आभूषण और 50 हजार कैश चारी कर ले गए हें. चोरी की जानकारी पर परिवार के होश उड़ गए. सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड की सहायता से तफ्तीश की है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है.फतेहपुर सीकरी के गांव औलैंडा में ब्रजेश शर्मा पुत्र श्रीकृष्णा शर्मा रहते हैं. बीती रात इनके घर से चोरों ने नकदी समेत करोड़ों के आभूषण चोरी कर लिए. चोर छत के रास्ते घर में घुसकर डेढ़ किलो सोने और ढाई किलो चांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए. सुबह घर का सूपड़ा साफ देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को अरेस्ट कर मामले का खुलासा किया जाएगा.