आगरालीक्स…आगरा में नहीं बरस रहे बदरा, बादल छाते हैं और बिना बारिश के जा रहे हैं. उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल किया बेहाल…जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सुबह से उमसभरी गर्मी बेचैन करने लगती है. हाल ये है कि न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम. इधर आगरा के आसमान में बादलों का डेरा तो जबर्दस्त तरीके से लग रहा है लेकिन बादल बिना बरसात के ही निकल जा रहे हैं. हवा न चलने से उमस और ज्यादा बढ़ गई है. गुरुवार रात को और शुक्रवार सुबह भी घने बादल छाए लेकिन बिना बरसे ही चले गए.तापमान बढ़ा, बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी लगातार आगरा में बारिश के आसार जता रहा है. 28 जुलाई रविवार को भारी बारिश की संभावना है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/07/25) 34.6
Departure from Normal(oC) 2.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/07/25) 26.4
Departure from Normal(oC) -0.1