आगरालीक्स…आगरा के आर के फूड कंपनी और जैन फूड एंड रेस्टोरेंट पर स्टेट जीएसटी की कार्रवाई. इटावा, टूंडला, अलीगढ़ की ब्रांचों पर एक्शन.
आगरा में पंजीकृत फर्म सर्वश्री आर के फूड और ट्रांस यमुना में संचालित जैन फूड एंड रेस्टोरेंट पर स्टेट जीएसटी की कार्रवाई की गई है. टीम ने आरके फूड की अलीगढ़, इटावा और टूंडला की ब्रांचों पर भी जांच की है.टीडीएस और सप्लाई में मिली विसंगति, रिटर्न भी नहीं किया फाइल
आगरा जनपद में पंजीकृत फर्म सर्वश्री आर के फ़ूड द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से फ़ूड डिलीवरी का कार्य किया जाता है. रिटर्न की जाँच पर पाया गया की फर्म द्वारा सप्लाई पर काटे गए टीडीएस एवं घोषित सप्लाई में विसंगति है. रेस्टोरेंट सर्विस पर 5 प्रतिशत जीएसटी without आईटीसी की देयता है. फर्म द्वारा लगातार चार माह से रिटर्न भी नहीं फाइल किया गया और न ही रेस्टोरेंट सर्विस पर अर्जित आईटीसी को रिवर्स किया गया.
उपरोक्त प्रतिकूल तथ्यों के आधार पर फर्म की जांच अपर आयुक्त ग्रैड वन पंकज गांधी एवं अपर आयुक्त ग्रैड टू अंजनी अग्रवाल के निर्देशन में बीडी शुक्ला जॉइंट कमिश्नर वि अनु श इकाई बी के नेतृत्व में शुक्रवार को की गई. इटावा, टुंडला, अलीगढ़ में स्थित फर्म की शाखाओं की जांच स्थानीय वि अनु श टीम के साथ एक साथ की गई. फर्म द्वारा अनियमितता को स्वीकार करते हुए रू 49.50 लाख DRC 03 के माध्यम से स्वेच्छा से जमा किया गया. जाँच में सुभाष चंद्र उपायुक्त विनीता श्रीवास्तव सहायक आयुक्त एवं अतुल आर्या ,लोकेंद्र सिंह राज्य कर अधिकारी शामिल रहे ,जाँच अग्रेतर प्रचलित है.
जैन फूड एंड रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई
स्टेट जीएसटी की कार्रवाई ट्रांस यमुना में संचालित जैन फूड एंड रेस्टोरेंट पर भी की गई है. फिलहाल यहां जांच की जा रही है.