आगरालीक्स…Agra News: आगरा के हाईप्रोफाइल फैमिली ने मैट्रिमोनियल साइट से अपनी बेटी का रिश्ता खुद को आईपीएस बताने वाले युवक से तय किया। उसने अश्लील वीडियो लेकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Fake IPS Officer blackmail woman, FIR lodge)
आगरा के कमला नगर की रहने वाली युवती की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है उनका कहना है कि उनकी बेटी ने स्नातक किया है, 21 साल की बेटी के लिए उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट पर बेटी का प्रोफाइल डाला। कई रिश्ते आए, इसमें से एक रिश्ता आगरा कैंट के रहने वाले फलक मिश्रा का था, अपनी प्रोफाइल में उसने आईपीएस लिख रखा था और इंटेलीजेंस ब्यूरो में तैनात होना दर्शाया था। उन्हें रिश्ता पसंद आ गया, उसके घरवालों से मिलने के लिए कहा तो उसने कहा कि हमारी नौकरी के नियम हैं कि पहले जिससे शादी होने वाली है उस युवती के परिजनों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। इस तरह वह टालता रहा और अपने परिजनों से नहीं मिलवाया। इस पर शक हुआ और उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
युवती के होने वाले ससुरालीजनों को भेजे अश्लील वीडियो
इस दौरान वह युवती से बात करने लगा और युवती के अश्लील वीडियो ले लिए। युवती का परिजनों ने दूसरी जगह रिश्ता कर दिया, और खुद को आईपीएस बताने वाले फलक मिश्रा का मोबाइल ब्लॉक कर दिया। रिश्ता होने पर युवती ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो डाले, रिश्ते की पता चलते ही फलक मिश्रा ने अश्लील वीडियो युवती के होने वाले ससुरालीजनों को भेज दिए। पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय का कहना है कि साइबर सेल से मामले की जांच कराई गई, आरोपी फलक मिश्रा फर्जी आईपीएस बनकर ठगी कर रहा था, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।