आगरालीक्स ….वीडियो देखें आगरा में बारिश के बीच ताजमहल में शूटिंग के लिए पहुंची अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन लीड रोल में है। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी मूवी के लिए ताजमहल में कार्तिक आर्यन के साथ ही अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ पर दृश्य फिल्माए जाएंगे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। ( Jackie Shroff shooting in Taj Mahal for Tu Meri Main Tera…, Video#Agra)
आगरा में सुबह अभिनेता जैकी श्रॉफ, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ताजमहल में शूटिंग के लिए पहुंचे, सुबह सुबह एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर जैकी श्रॉफ को देख उन्हें देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग गई। शूटिंग के चलते पर्यटकों का रॉयल गेट से प्रवेश रोक दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग शुरू हुई लेकिन इसके कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई।
रोमांटिक मूवी है तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी
ताजमहल में तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी मूवी की शूटिंग की जा रही है। इसमें लीड रोल में अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडै हैं वहीं कुछ दिन पहले ही अभिनेता जैकी श्रॉफ मूवी का हिस्सा बने हैं। ताजमहल में सुबह ही शूटिंग के लिए पहुंच गए। आज पूरे दिन शूटिंग होनी है। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए फोटो
मूवी की शूटिंग बारिश के चलते रुक रुक कर हो रही है। वहीं, ताजमहल शूटिंग के लिए पहुंची एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो अपलोड किए हैं इसमें वे अलग अलग अंदाज में ताजमहल में फोटो शूट करते हुए देखी जा रही हैं।