आगरालीक्स…आगरा में सगी बहनों के अवैध धर्मांतरण में पकड़े गए 14 आरोपियों में से 4 फिर से पुलिस रिमांड पर. धर्मांतरण के 10 आरोपी कोर्ट में हुए पेश
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले पंजाबी परिवार की दो सगी बहनों के अवैध धर्मांतरण में लगातार परतें पर परतें खुलती जा रही है. पुलिस मिशन अस्मिता के तहत इस पूरे मिशन का भंडाफोड़ करने में जुटी है. इस मामले में पुलिस ने अभी तक मुख्य सरगना सहित 14 आरोपियों को अरेस्ट किया है. इसके अलावा आगरा की दोनों बहनों के साथ ही दिल्ली से रोहतक की एक युवती व देहरादून से भी एक युवती को इनके चंगुल से मुक्त कराया है.कोर्ट में हुए पेश
अवैध धर्मांतरण गिरोह के 10 आरोपियों को आज मंगलवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया , इसमें से 4 आरोपियों को पुलिस ने दोबारा रिमांड पर लिया है. अब पुलिस पूछताछ के दौरान उनसे गिरोह से जुड़ी अहम जानकारियां सामने लाएगी.
इन सदस्यों को किया गया पेश, छह को भेजा जेल
गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार सीजेएम कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने इनमें छह आरोपितों को जेल भेज दिया. जबकि आयशा, रहमान कुरैशी, हसन अली और मोहम्मद अली की चार और दिन की रिमांड पर लिया है. सदर क्षेत्र की रहने वाली 24 मार्च से गायब बेटियों को पुलिस ने कोलकाता से 18 मार्च को बरामद किया था. गिरोह ने बेटियों का मतांतरण करा दिया था. गोवा की रहने वाली गिरोह की आयशा उर्फ और एसबी कृष्णा, शाहगंज के रहमान कुरैशी, जुनैद कुरैशी सहित 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सभी को पूछताछ के लिए 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था. पूछताछ में गिरोह के पाकिस्तान से तार जुड़े होने और विदेशों से फंडिंग की जानकारी मिली. वहीं, गिरोह के प्रमुख चेहरे दिल्ली के अबदुल रहमान की रिमांड चार अगस्त तक है. उससे अभी पूछताछ जारी है.