आगरालीक्स ..Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में एमएसडब्ल्यू में प्रवेश के लिए आज परीक्षा, पालीवाल पार्क में बनाया गया केंद्र। ( Agra News: MSW Entrance exam today in DBRAU, Agra)
विभागाध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह के अनुसार एमएसडब्ल्यू सत्र 2025-2026 में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा तीन अगस्त को करायी जाएगी। परीक्षा विवि के पालीवाल पार्क परिसर में समाज विज्ञान संस्थान में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संस्थान के नियमित और सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित होने वाले एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश परीक्षा में छात्रों को अंग्रेजी भाषा, मानसिक क्षमता और भारत में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रुझानों के बारे में प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच समाज विज्ञान संस्थान पालीवाल पार्क में आयोजित की जाएगी।
निदेशक प्रो. मो. अरशद के अनुसार प्रवेश पत्र शुक्रवार को जारी हो जाएंगे। छात्र विवि की ऑफिशियल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड साथ लाना होगा। प्रो. अरशद के अनुसार एमएसडब्ल्यू के लिए तीन सौ से अधिक आवेदन मिले हैं।