आगरालीक्स…आगरा में गूंजा—हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे…जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर पर हुआ श्री श्याम अरदास संकीर्तन…
आगरा। अलौकिक श्रृंगारित खाटू बाबा और संगीत की मधुर ध्वनि पर होता संकीर्तन जयकारों के च भक्तों ने अखंड ज्योति प्रवज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही भक्तिमय गीतों पर झूमते श्रद्धालु। यह नजारा था जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर, जहां आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री श्याम अरदास संकीर्तन महोत्सव पर कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक मोहित अग्रवाल, अध्यक्ष अमन गर्ग और उपाध्यक्ष सौरभ बंसल ने खाटू श्याम जी के समक्ष पावन ज्योति प्रवज्जलित कर मंगल आरती उतार कर किया।
