Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Know the most auspicious time to tie Rakhi on Rakshabandhan…#agranews
टॉप न्यूज़

Know the most auspicious time to tie Rakhi on Rakshabandhan…#agranews

372

आगरालीक्स…रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ समय. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा से जानें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

रक्षाबंधन पर्व शनिवार 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा. ऐसे में इस दिन भद्रा, राहुलकाल और राखी बांधने का शुभ समय क्या होगा, आगरा की ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा ने इसके बारे में जानकारी.

सावन के महीने की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. य​ह दिन भाई—बहनों के प्रेम, रिश्ते और विश्वास के साथ उनकी ताकत को समर्पित है. इस दिन सभी बहनें अपने भाई की तरक्की और सुखी जीवन की कामना के लिए राखी बांधती हैं तो वहीं भाई भी अपने बहन के प्रेम—सम्मान को स्वीकार करते हुए ​जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं. यह पर्व रिश्तों सहित घर—परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है.

रक्षाबंधन की तिथि
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो चुकी है और यह तिथि 9 अगस्त शनिवार को दोपहर एक बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए 9 अगस्त 2025 शनिवार को रक्षाबंधन है.

भद्रा का नहीं है साया
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा सूर्योदय से पहले ही खत्म हो जाएगी. 9 अगस्त को सूर्योदय सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर होगा. यही कारण है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया मान्य नहीं होगा.

एक घंटा 40 मिनट का राहुकाल
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा. यह सुबह के 10 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा. इसलिए आप इस बीच भाई को राखी बांधने से बचें. ज्येातिषियों के अनुसार राहुकाल में गृह प्रवेश, मुंडन, शुभ काम, यात्रा और खरीदारी जैसे कार्यों को करने से बचना चाहिए.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रहा है जो दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक रहेगा. चूंकि सुबह 9 बजकर 7 मिनट से लेकर 10 बजकर 47 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए आप इस समय को छोड़कर अन्य अवधि में अपने भाई को राखी बांध सकती हैं. इसके अलावा सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर दो बजकर 23 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बहनों को मिल रहा है. वहीं अभिजीत मुहुर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

error: Content is protected !!