आगरालीक्स….आगरा का मौसम बदला, रिमझिम बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, जानें जन्माष्टमी तक कैसा रहेगा मौसम
आगरा में उसमभरी गर्मी से बेेहाल लोगों के लिए आज बुधवार दोपहर को हुई बारिश ने थोड़ी राहत देने का काम किया है. कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई. शाम को भी हल्की बूंदाबांदी होती रही. इससेे मौसम सुहाना हो गया है. इसका असर तापमान पर भी रहा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में चार दिन यानी जन्माष्टमी तक भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा तेज हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसा होने पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी.