फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, हाइवे पर बाइक की टक्कर के बाद मोपेड धू धू कर जली. जिंदा जल गया मोपेड चालक…तीन अन्य भी घायल
फिरोजाबाद में हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है. हाइवे पर बाइक और मोपेड की भीषण टक्कर हुई जिसके बाद मोपेड में आग लग गई और मोपेड चालक जिंदा जल गया. आग इतनी स्पीड से पकड़ी की मोपेड चालक को बचने के लिए एक पल भी नसीब नहीं हुआ. इधर हादसे में तीन अन्य भी घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.थाना अराव अंतर्गत गांव भरोल में रहने वाले 50 वर्षीय मुन्नालाल अपने बेटे 32 साल के आशु के साथ मोपेड से बालाजी दर्शन केे लिए जा रहे थे. हाइवे पर रूपसपुर पुलिया के पास सामने से शिकोहाबाद से आगरा की ओर जा रही बाइक से इनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद मोपेड ने आग पकड़ लगी. इसमें मुन्नालाल आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक सवार पति पत्नी जयदीप और मोहिनी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों आगरा दवाई लेने जा रहे थे.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर मोपेड में लगी आग को बुझाया. मुन्नालाल की मौत हो गई.