आगरालीक्स…Agra News: आगरा में श्मशान घाट, खेल जलमग्न, यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोगों की धड़कन बढ़ी, 91 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कल खतरे के निशान तक यमुना का जलस्तर पहुंच जाएगा। ( Agra News: Flood alert in Agra, Yamuna water level expected to touch 152.40 Meter tomorrow#Agra)
अपर जलाधिकारी शुभांगी शुक्ला के अनुसार, हथिनी कुण्ड बैराज, सहारनपुर इसके बाद ओखला से 91212 क्यूसेक पानी छोड़े जाने और गोकुल बैराज से 87079 क्यूसेक पानी छोड़ जाने के कारण यमुना नदी का जल स्तर जल संस्थान आगरा पर बढ़ने की सम्भावना है। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर बढ़ेगा 22 अगस्त को आगरा वाटरवर्क्स पर यमुना नदी का जलस्तर 152.40 मीटर (खतरे के निशान तक पहुँचने की सम्भावना है।
इन क्षेत्रों में आ सकती है बाढ़
तहसील सदर में यमुना नदी के लो फ्लड पर प्रभावित होने वाले ग्राम तनौरा, नूरपुर, कैलाश, स्वामी बाग, नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग, मोती महल, कटरा वजीर खाँ, रामबाग बस्ती, अप्सरा टाकीज, यमुना किनारा रोड वेदान्त मन्दिर से फार्ट एवं तहसील फतेहाबाद में ग्राम भरापुर, बमरौली, ईदौन, भडायना, मेवीकलॉ, गुडा मेवली खुर्द, हिमायूपुर आदि ग्राम प्रभावित होने की सम्भावना है।
कंट्रोल रूम का नंबर किया जारी
तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वंय भ्रमणशील रहते हुऐ बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने एवं शहरवासियों एवं ग्रामवासियों को आवश्यक व्यवस्था कराने साथ ही यदि जलस्तर में वृद्धि होती है तो, लोगों को तहसीलों में बनाये गये बाढ़ शरणांलयों में शिफ्ट किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम 24 घण्टें संचालित है, जिसका मोबाइल नं0 0562-2260550 एवं 09458095419 है।