आगरालीक्स…आगरा में बारिश ने बदला मौसम लेकिन उमसभरी गर्मी बरकरार. जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग के क्या हैं पूर्वानुमान…
आगरा में रात को हुई बारिश ने मौसम बदलने का काम किया लेकिन दिन निकलने के साथ ही धूप और उमस ने फिर से लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया. पूरा दिन उमसभरी गर्मी रही. पसीना पसीना शरीर होने लगा. शाम के समय भी बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में चार दिन भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/08/25) 34.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/08/25) 27.0
Departure from Normal(oC) 0.2