आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस. अंतरिक्ष उपलब्धियों और चंद्रयान—3 की सफलता का बताया महत्व…
सेंट जॉन्स कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा 23 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया । यह दिन भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक सफल चंद्रमा पर अवतरण के महत्व से अवगत करता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह ने अपने प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक विचारों के साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।