आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग. एक ही परिवार के 14 सदस्य झुलसे. पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण. ली जानकारी…
आगरा के बाह में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के 14 सदस्य झुलस गए. बताया जाता है कि आग के दौरान एक युवक फंस गया जिसको बचाने के चक्कर में घर के बाकी सदस्य भी झुलस गए. घायल लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. इधर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की.घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है. बाह के ग्राम पुरा जसोल में जितेंद्र पुत्र भागीरथ रहते हैं. इनके घर में रात को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक हो गया जिसके कारण आग लग गई. जितेंद्र दरवाजा नहीं खोल पाएऔर अंदर फंस गए. इस पर पत्नी और बच्चों ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर अन्य परिजन वहां आ गए लेकिन आग की लपटों में वो भी झुलस गए. बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया है.
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा दीपक कुमार द्वारा थाना बाह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरा जसोल स्थित एक घर में गैस रिसाव से लगी आग में परिवार के 14 सदस्य झुलसने की गंभीर घटना को देखते हुए, अपर पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारीगण के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों को सांत्वना दी गई.