आगरालीक्स…आगरा में शावक का अपनी तेंदुआ मां से भावुक मिलन. गौशाला के पास मिला था डेढ़ माह का शावक…दो रात तक वन विभाग ने मां से मिलाने के लिए अपनाई ये ट्रिक…जानें कैसे मिली कामयाबी
आगरा में एक गौशाला के पास मिला डेढ़ माह के शावक का उसकी तेंदुआ मां के साथ भावुक मिलन वन विभाग ने कराया है. इसके लिए शावक को दो रात तक एक जगह रखा गया जहां से उसकी मूवमेंट को देखा गया. दूसरी रात आखिरकार तेंदुआ मां वहां आई और अपने शावक को वहां से ले गई.जानिए क्या है मामला
प्रभागीय निदेशक,सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा राजेश कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को फतेहाबाद रेंज के अन्तर्गत धनौलाकलां गौशाला केन्द्र पर कमरे में एक वन्य जीव तेंदुआ का शावक (नर) जिसकी उम्र लगभग डेढ माह के आसपास बरामद किया गया. शावक के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरान्त संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसमें सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा, राष्ट्रीय चम्बल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट आगरा एवं वाइल्ड लाईफ एसओएस के पशुचिकित्सक भी शामिल रहे। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डा. आरपी सिंह पशु चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श लेकर निर्धारित एसओपी के अनुसार तेंदुए के शावक को उसकी माँ से मिलाने के लिए ट्रिक अपनाई गई.

वन विभाग की ओर से रेस्क्यू किये गये स्थल पर 22 और 23 अगस्त की रात को शावक को एक बास्केट में ले जाया गया लेकिन उस रात उसकी मां नहीं आई. इस प्रक्रिया को 23 और 24 अगस्त की रात को फिर से अपनाया गया. 23 अगस्त की रात लगभग 9.15 बजे शावक का मूवमेन्ट बॉसकेट में होने लगा एवं कॉलिंग की आवाजे सुनाई दी. टीम द्वारा थर्मल बाइनाकूलर (आइआर) से लगातार निगरानी की जा रही थी. रात्रि लगभग 9.35 बजे शावक टोकरी से बाहर निकला एवं अपनी मां के साथ सुरक्षित झाडियों की तरफ चला गया. टीम ने पूरी रात्रि स्थल की सघन निगरानी की एवं सवेरा होने पर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन शावक व उसकी माँ उक्त स्थल के आसपास नहीं देखे गये.