Wednesday , 22 July 2026
Home फिरोजाबाद Crime News: Sensational disclosure of brutal murder of 10-year-old girl in Firozabad, accused arrested…#firozabadnews
फिरोजाबाद

Crime News: Sensational disclosure of brutal murder of 10-year-old girl in Firozabad, accused arrested…#firozabadnews

536

आगरालीक्स…फिरोजाबाद में 10 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज खुलासा. बच्ची के साथ गंदा काम करना चाहता था पप्पू. विरोध किया तो रस्सी से घोंट दिया गला….

फिरोजाबाद के थाना राजवली पुलिस ने 10 साल की बच्ची की बेरहमी से की गई हत्या का चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है जिसका नाम ध्यानपाल उर्फ पप्पू है. उसने गलत नीयत से बच्ची को बहलाया फुसलाया और फिर खेत में ले गया. यहां उसके साथ गंदा काम करना चाहा लेकिन बच्ची के विरोध करने और घरवालों से कहने की बात पर उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी ध्यानपाल उर्फ पप्पू को अरेस्ट किया है. इसके कब्जे से मृत बच्ची का मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

बाजरे के खेत में मिली थी लाश
रजावली के गांव गढ़ी पांडे के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 27 अगस्त को सुबह 7 बजे रोज की तरह वह अपनी 10 साल की बेटी के साथ मेन रोड पर बाउंड्री के अंदर बकरियां चराने गया था. कुछ समय बाद वह बेटी को मोबाइल देकर घर चाय पीने के लिए चला गया. वापस आया तो उसे उसकी बेटी नहीं मिली और फोन भी बंद आ रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बच्ची की तलाशी की तो जवाहरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग के पास बाजरे के खेत में बच्ची का शव मिला. उसका रस्सी से गला घोंटा गया था और रस्सी उसके गले में बंधी हुई थी.

पांच टीमें कर रही थीं इसकी जांच
घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण करते हुए घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी डा के कुशल नेतृत्व में एसओजी / सर्विलांस सहित कुल 05 पुलिस टीमों का गठन किया गया था. पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन एवं सुरागरसी / पतारसी के आधार पर अपहृता की हत्या करने वाले अभियुक्त ध्यानपाल उर्फ पप्पू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गढी पाण्डे थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद को 30.08.2025 को एटा टूण्डला रोड से उत्तम गढ़ी के पास बम्बा की पटरी वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही से मृतका का वीवो मोबाइल फोन (रंग काला) अभियुक्त के घर के पास से आगे खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर बाजरा के खेत के कोने पर घूरे में छुपा हुआ बरामद किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का ईनाम प्रदान किया गया है.

गंदा काम करना चाहता था बच्ची के साथ
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपहृता बच्ची को बहला फुसलाकर गलत करने के इरादे से बाजरे के खेत में लेकर गया था और असफल होंने पर सच्चाई अपहृता द्वारा परिजन को बताये जाने के डर से काजल उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी एवं अपहृता के शव को वहीं बाजरे के खेत में छुपा दिया साथ ही मृतका का मोबाइल फोन लेकर वहाँ से फरार हो गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Crime News: Son beats father to death with a baseball bat…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…शर्मनाक…बेटे ने बेसबॉल बैट से पिता को तब तक पीटा जब तक...

फिरोजाबाद

Firozabad Accident News: Car crashes into truck on new bypass; mother and 8-year-old son killed, three injured

फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक एक्सीडेंट, नए बाईपास पर ट्रक में घुसी कार, मां और 8...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Body of Class 10 student found near railway tracks; murder alleged

फिरोजाबादलीक्स…रेलवे ट्रेक किनारे मिला 10वीं की छात्रा का शव. स्कूल जाने के...

फिरोजाबाद

Tragic: Two sisters die of snakebite….#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…दुखद, सांप काटने से दो सगी बहनों की मौत. बेड पर सो...

error: Content is protected !!