आगरालीक्स … Agra News: आगरा में दो डॉग फीडिंग प्वाइंट बने जहां कुत्तों को खाना खिला सकते हैं, अपनी कॉलोनी और क्षेत्र में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने के लिए नगर निगम ने जारी किया नंबर। ( Agra News: First Dog Feeding point in Agra, Nagar Nigam release Mobile number#Agra )
सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए हर क्षेत्र में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने के लिए नगर निगमों को निर्देश दिए हैं, साथ ही खूखांर कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम भी नगर निगमों द्वारा बनाए जा रहे हैं। ऐसे में आगरा नगर निगम ने पहला डॉग फीडिंग प्वाइंट विजय नगर कॉलोनी में बनाया है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुसार, समाजसेवी सूरत पी प्रसाद कई वर्षों से कुत्तों की सेवा कर रहे हैं इसे देखते हुए विजय नगर कॉलोनी में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है, यहां कुत्तों को खाना खिलाया जा सकता है। इसके साथ ही संजय प्लेस में भी एक डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है।
डॉग फीडिंग प्वाइंट बनवाने के लिए कर सकते हैं आवेदन
नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर डॉग फीडिंग प्वाइंट लोगों के सहयोग से बनाए जाने हैं इसके लिए नगर निगम के फोन नंबर 9359740578 पर संपर्क कर सकते हैं, जिन स्थानों पर डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने के लिए आवेदन आएंगे उनकी जांच की जाएगी, आस पास के लोगों से भी पूछा जाएगा कि उन्हें कोई आपत्ति तो नहीं है इसके बाद डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।