आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक, पेट्रोल पंप पर एक्टिवा सवार बुजुर्ग महिला को कार सवार ने रौंदा, मौत, बेटे ने पेट्रोल डलवाने के लिए एक्टिवा से नीचे उतारी थी मां। सीसीटीवी में कैद। ( Agra News: Car run over 60 year old woman on Petrol Pump, died#Agra)
आगरा के हनुमान नगर जगदीशपुरा के रहने वाले ललित कुमार अपनी मां 60 साल की मुन्नी देवी को एक्टिवा से लेकर रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे। बुधवार सुबह 10 बजे वे मारुति एस्टेट स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, एक्टिवा में पेट्रोल डलवाने के लिए मां मुन्नी देवी को नीचे उतार दिया, मुन्नी देवी पेट्रोल पंप पर ही नीचे बैठ गईं।
पेट्रोल डलवाने के बाद निकलते समय कार ने रौंदा
इसी दौरान पेट्रोल पंप पर एक कार सवार भी पेट्रोल डलवा रहे थे, पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही उन्होंने कार आगे बढ़ाई। उन्होंने सामने नहीं देखा और पेट्रोल पंप पर बैठी मुन्नी देवी पर कार चढ़ा दी, कार के नीचे मुन्नीदेवी के आने पर पेट्रोल पंप के कर्मी भागे। मुन्नी देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी पसलिंया टूट गईं थी रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बेटे ललित ने कार चालक और कार सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है कार सवार का पता लगाया जा रहा है।