आगरालीक्स…आगरा मे नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर पुलिस ने पकड़े. सीओडी में नौकरी लगवाने के लिए 7 लाख ठगे. कई प्रवेश पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड मिले.
आगरा एसटीएफ ने सीओडी और एसएससी में नौक्री लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिरेां को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से कई प्रवेश पत्र, मार्कशीट और आधार कार्ड बरामद किए हैं. थाना न्यू आगरा पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन्होंने सीओडी आगरा क्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर एक पीड़ित से सात लाख रुपये ठगे थे.एसटीएफ इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राजपाल सिंह, दिनेश गौतम, प्रदीप चौधरी ने अबुउलाह दरगाह के पास मुखबिर की सूचना पर छापा मारा. टीम ने यहां से धर्मवीर सिंह उर्फ धर्मा, देवेंद्र सिंह निवासीगण फतेहाबाद, अनूप, हरेश पाठक और पारस चाहर को पकड़ा है. पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लोग नौकरी के लिए युवाओं को फंसाते थे. परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा पास कराते थे. जिन लोगों की नौकरी नहीं लग पाती थे उनके कागजों में हेरफेर करके फर्जी नौकरी दिलवाते थे.