आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में प्राचीन कैलाश मंदिर के गर्भ गृह में दो फीट तक यमुना का जल, कैलाश गांव में घुसने लगा पानी, ताजमहल से सटकर बह रही यमुना, यमुना के रौद्र रूप को देखते हुए बाढ़ राहत केंद्र बनाए गए। ( Agra News: Yamuna water enter Kailash Temple Garbh grah, Water level near to danger level#Agra )
गोकुल बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से आगरा के जल संस्थान पर यमुना का जल स्तर छह सितंबर को 152.165 मीटर रहा। सात सितंबर यानी रविवार सुबह से ही जलस्तर बढ़ने से लगा है। इससे प्राचीन कैलाश मंदिर के गर्भ गृह में यमुना का पानी पहुंच गया, करीब दो फीट तक पानी पहुंच गया है और कैलाश गांव में भी पानी पहुंचने लगा है। शहर में यमुना किनारे बनी कॉलोनियों में खतरा है। आईटीआई बल्केश्वर में बाढ़ शरणालय की, की गई है स्थापना
मीडियम फ्लड लेविल प्रभावित होने वाले ग्राम तहसील सदर में बुर्ज, नगला छीतर सिंह, मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, नगला तल्फी, नगल पैमा, तहसील फतेहाबाद में शाहिदपुर, वीरपुरा, बेहड़, पारौली सिकरवार, बिचौला, गिदरौन, तहसील एत्मादपुर में नगला धीमर, बढ़नुपरा, रहनकलां, नगला कटा आदि है।
सदर तहसील में यमुना नदी से तहसील के अन्तर्गत ठार आश्रम मौजा मेहरा नाहरगंज में 40 परिवार बाढ़ से प्रभावित है, जिनको सम्बन्धित बाढ़ शरणांलय में विस्थापित कर दिया गया है। बाढ़ शरणांलय में रहने वाले व्यक्तियों को तीनों समय पर भोजन आवश्यक व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।
Date : 07-09-2025
Time : 09:00 AM
Gauge :152.330 m
Trend : increasing