Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Yamuna Water cross danger Level @ 152.415 meter, 7 Feet below 1978 flood, Shelter home#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Yamuna Water cross danger Level @ 152.415 meter, 7 Feet below 1978 flood, Shelter home#Agra

1.1k

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में यमुना में बाढ़ का ताजा अपडेट, 1978 में आई बाढ़ से सात फीट नीचे, मंदिर, घर और खेतों में घुसा पानी, मकान की छत पर बैठे लोग, चार सेल्टर होम बनाए गए।


आगरा में रविवार दोपहर में गोकुल बैराज, मथुरा से 1,37373 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 500 फीट 152.415 मीटर को पार कर गया। 500 फीट को पार करते ही कैलाश मंदिर के गर्भग्रह के साथ ही कैलाश गांव में मकानों में पानी भरने लगा है, लोग घरों की छतों पर बैठ गए। मुनादी कराकर लोगों को घर का सामान सुरक्षित रखकर सेल्टर होम में जाने के लिए कहा जा रहा है। बटेश्वर में भी मंदिर डूब गए हैं, चारों तरफ पानी ही पानी दिखई दे रहा है।
1978 में 507 फीट पहुंचा था पानी
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इससे बाढ़ बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। आगरा में 1978 में जब बाढ़ आई थी तो बेलनगंज में नाव चलानी पड़ी थी उस समय यमुना का जलस्तर 507 फीट को पार कर गया था। इस बार 500 फीट तक यमुना का जलस्तर पहुंचने के बाद हालात बिगड़ने लगे हैं।


इन क्षेत्रों में खतरा
सदर तहसील में यमुना नदी के लो फ्लड पर प्रभावित होने वाले ग्राम तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहगंज, विसारना, कैलाश, स्वामी बाग, फतेहाबाद तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, ईदौन, मडायना, मेलीकलॉ, गुडा, मेवली खुर्द, हिमायूपुर है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले सम्भावित शहरी क्षेत्र नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग, मोतीमहल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती, मीडियम फ्लड लेविल प्रभावित होने वाले ग्राम तहसील सदर में बुर्ज, नगला छीतर सिंह, मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, नगला तल्फी, नगल पैमा, तहसील फतेहाबाद में शाहिदपुर, वीरपुरा, बेहड़, पारौली सिकरवार, बिचौला, गिदरौन, तहसील एत्माद‌पुर में नगला धीमर, बढ़नुपरा, रहनकलां, नगला कटा सहित अन्य हैं।
यहां बनाए गए सेल्टर होम
सदर तहसील में यमुना नदी से तहसील के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र खासपुर के बल्केश्वर अनुराग नगर, मनोहरपुर, नगला बूढ़ी, अमर विहार, दयालबाग, कृष्णा कॉलोनी आदि प्रभावित है। प्रा०वि० सरगनखेडा, आई०टी०आई० बल्केश्वर, कैलाश मन्दिर एवं अम्बेडकर वाटिका, मोती महल आगरा पर बाढ़ शरणांलय बनाये गये है। तहसील सदर के क्षेत्रान्तर्गत में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने जाने हेतु एन०डी०आर०एफ० टीम उपलब्ध है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!