आगरालीक्स…आगरा में बारिश के आसार बहुत कम. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—बादल छाएंगे लेकिन बारिश की संभावना कम, गर्मी फिर दिखाएगी तेवर
आगरा में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश का मौसम पर शायद कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहा और धूप निकली जिसके कारण लोगों को अच्छी खासी उमसभरी गर्मी महसूस हुई है. आज रविवार को भी सुबह से धूप निकल आई और बादलों का नामोंनिशान नहीं दिखाई दिया. शाम तक धूप खिली जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है.
आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेलिसयस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार कम बन रहे हैं. बादल छा सकते हैं लेकिन अधिकतर आसमान साफ रहेगा और इससे तापमान बढ़ेगा. गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/09/25) 34.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/09/25) 26.2
Departure from Normal(oC) 0.2