आगरालीक्स…Agra News: आगरा में यमुना में बाढ़ का ताजा अपडेट, क्या 1978 में आई बाढ़ जैसे हालात फिर होंगे. रौद्र रूप में यमुना…मंदिर, घर और खेतों में घुसा पानी
आगरा में यमुना पल—पल विकराल रूप धारण करती जा रही है. रविवार शाम 6 बजे गोकुल बैराज, मथुरा से 1,37373 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 500 फीट 152.450 मीटर को पार कर गया। 500 फीट को पार करते ही कैलाश मंदिर के गर्भ गृह के साथ ही कैलाश गांव में मकानों में पानी भरने लगा है, लोग घरों की छतों पर बैठ गए। इसके अलावा दयालबाग के भी कई इलाकों में पानी घुसने लगा है। मुनादी कराकर लोगों को घर का सामान सुरक्षित रखकर शेल्टर होम में जाने के लिए कहा जा रहा है। बटेश्वर में भी मंदिर डूब गए हैं, चारों तरफ पानी ही पानी दिखई दे रहा है। 1978 में 507 फीट पहुंचा था पानीयमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इससे बाढ़ बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। आगरा में 1978 में जब बाढ़ आई थी तो बेलनगंज में नाव चलानी पड़ी थी उस समय यमुना का जलस्तर 507 फीट यानी 154.534 मीटर को पार कर गया था। इस बार 500 फीट तक यमुना का जलस्तर पहुंचने के बाद हालात बिगड़ने लगे हैं।
Yamuna River at Water works Agra
Alert level : 151.400 m Danger level : 152.400 m
H F L. : 154.760 m
Date : 07-09-2025
Time : 06:00 PM
Gauge :152.450 m
Trend : increasing