आगरालीक्स…आगरा के दवा व्यापारी बोले—हर दवा व्यापारी गलत नहीं, चंद लोगों ने किया बदनाम. जांच होने पर बाजार बंद कररने की जगह जांच टीम का सहयोग करने की अपील
दवा व्यापारी हर सही काम के लिए सासन-प्रशासन के साथ हैं। कुछ लोगों के कारण इस व्यापार बदनाम हुआ। कुछ तथाकथिक लोगों के द्वारा कई व्यापारियों को डराया जाता था, कम्पनियां लेने नहीं दी जाती। सही काम करने वालों की कम्पनी को कैंसिल करा दिया जाता था। यह गम्भीर विषय है। आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित आगरा महानर कैमिस्ट एसोसिएशन के दवा जागरूकता सम्मेलन में यह बात मुख्य अतिथि उप्र रीटेल कैमिस्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (आरसीडीए) के महामंत्री राजेन्द्र सेनी ने कही।कहा कि गलत काम करने वालों पर शिकंजा कसना चाहिए। इसमें एसोसिएशन का हर सदस्य एसटीएफ टीम के साथ है। गलत काम बंद होगा तो अच्छे व्यापारियों को काम करने का मौका मिलेगा। ऐसे लोगों के परिवार में किसी को भी लाइसेंस नहीं मिलना चाहिए। आरसीडीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मुख्य अतिथि गिरधारीलाल भगत्यानी ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कुछ व्यापारियों ने आगरा शहर के पूरा दवा व्यापार को बदनाम कर दिया है। हर गलत काम में शासन प्रसासन के सहयोग के लिए एसोसिएशन साथ खड़ी है। जांच होने पर बाजार बंद करने के बजाय जांच में सहयोग किया जाएगा। संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। मंचासीन अतिथियों में ज्वाइन कमिश्नर प्रमोद कुमार, एएमसीए के चेयरमैन संजय चौरसिया थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्वनी श्रीवास्तव, हिमांशु शर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, चंद्र पाहुजा, मनोज कलवानी, पवन अग्रवाल, विमल स्वरूप, राजकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, गिरीश अंकुर, शर्मा अग्रवाल, योगी, मनीष, सोनी ओबेरॉय, हिमांशु अग्रवाल, हरविंदर सिंह, पवन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दीपक सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे आदि उपस्थित थे।दवाओं में जीएसटी में बदलावों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक
आगरा। जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी ने दवा व्यापारियों को बताया कि हाल ही में दवाओं पर टैक्स कम होने पर व्यापारियों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। जैसे पहले से खरीदी गई दवाओं पर बिलिंग कैसे होगी, उनकी एमआरपी क्या रहेगी, जल्दी ही सरकार द्वारा इन सभी बातों को स्पष्ट कर दिया जाएगा। टैक्स में जो कमी आई है, उसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलना चाहिए। इसके दिशा निर्देश सरकार द्वारा जल्दी दिए जाएंगे। आने वाले समय में भी दवा व्यापारियों की भ्रांतियों को इसी तरह के संवाद से दूर की जाएंगी।
नकली दवा कारोबार का खुलासा करने वाली एसटीएफ आगरा यूनिट का किया सम्मान
आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन ने आज करोड़ों रुपए की पेशकश को ठुकराते हुए आगरा शहर में नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा करने वाली एसटीएफ टीम के सब इस्पेक्टर राजपाल सिंह, कॉन्सटेबिल हरपाल सिंह, प्रशान्त सिंह, विमलजी व महेश जी के अलावा लगभग चार पीढ़ियों से दवा व्यापार से जुड़े भगवान दास अग्रवाल, वीकेन्द्र दीक्षित, सतेन्द्र अग्रवाल को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।