आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में बीएएलएलबी और एलएलबी के लिए एडमिशन शुरू. आवेदन की अंतिम तिथि जानें
आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि सत्र 2025–26 के लिए बीएएलएलबी (पाँच वर्षीय पाठ्यक्रम) तथा एलएलबी (प्रथम वर्ष, तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) दोनों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 01.10.2025 निर्धारित की गई है।इच्छुक अभ्यर्थी पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन करें तथा तत्पश्चात आगरा कॉलेज, आगरा की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।