मथुरालीक्स…मथुरा में होटल कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला. खाना बनाने का करता था काम
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक होटल कर्मचारी का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला. मृतक अलीगढ़ के शफरी मदनगढ़ी गोंडा का रहने वाला 22 साल का आकाश था जो कि तीन साल से मथुरा में मसानी रोड स्थित होअल् ब्रजवासी लैंड्स इन में खाना बनाने का काम करता था. वह यहां पर बिरा मंदिर के पास स्थित राधेश्याम कॉलोनी में अन्य कर्मियों के साथ रहता था. उसके साथ कमरे में उसका ममेरा भाई सनी भी रहता था और वो भी होटल में काम करता था.
फंदे से लटका मिला
जानकारी के अनुसार आकाश की तबीयत खराब होने के कारण वह होटल नहीं गाया. ममेरा भाई सनी साढ़े 12 बजे होटल चला गया. शाम को उसने आकाश को खाने के लिए फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई. इस पर जब वह वापस कमरे पर आया तो देखा कि आकाश फंदे से लटका हुआ है. यह देखते ही उसके होश उड़ गए. तत्काल होटल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी.
परिजनेां में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं बेटे की मौत की सूचना पर मोर्चरी पर मां सहित अन्य परिजन पहुंच गए. परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस का कहना है कि कमरे से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आकाश लंबे समय से बीमारियों से परेाान था. परिजनों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है.