आगरालीक्स…21 सितंबर को लग रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण. 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा. जानिए इसका समय कहां—कहां दिखेगा, भारत में इसको लेकर जानें जानकारी
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा हैं. सूर्य ग्रहण न केवल एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है बल्कि इसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व होता है.परंपरागत मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता हौर इसके दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि सूर्यग्रहण का असर कब और कहां होगा. क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं. जानिए पूरी जानकारी
साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा. यह खगोलीय घटना 21 सितंबर रविवार को भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगी और 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी.इस तरह यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा.
भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर जानें स्थिति
साल 2025 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण रात के समय लगेगा और भारत से इसकी दृश्यता नहीं होगी, इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से भी यहां इसका प्रभाव नहीं माना जाएगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में अच्छी तरह से दिखाई देगा, लेकिन ग्रहण के समय भारत में रात होगी, ऐसे में यहां रहने वालों को यह दिखाई नहीं देगा.