मथुरालीक्स…Mathura News: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन का समय तीन घंटे बढ़ा दिया गया है। नया समय देखें। ( Mathura News: Thakur Banke Bihari Temple new Timing, Temple open for three hours more for devotees#Mathura)
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार ठाकुर बांके बिहारी दर्शन दे रहे हैं। सुबह 7.45 बजे पट खुलते थे, ठाकुर बांके बिहारी प्रबंधन हाईपावर कमेटी के सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, अब सुबह 7 बजे पट खुल जाएंगे। दोपहर में 12 बजे पट बंद होते थे लेकिन अब 12.30 बजे बंद होंगे। शाम को पट 5.30 बजे खुलते थे अब शाम 4.15 बजे पट खुलेंगे और रात नौ बजे तक दर्शन होते थे लेकिन अब 9.30 बजे तक दर्शन होंगे। इस तरह करीब तीन घंटे ज्यादा दर्शन होंगे। शीतकालीन समय में भी बदलाव किया गया है।
शीतकालीन समय
सुबह 8 से 8.15 बजे तक श्रंगार आरती
सुबह 8.15 बजे से 1.30 बजे तक सामान्य दर्शन
दोपहर 1.30 बजे राजभोग आरती के बाद पट बंद
सायंकाल शाम 4 बजे से 9 बजे तक सामान्य दर्शन
रात 9 बजे शयन आरती, इसके बाद पट बंद
ग्रीष्मकालीन दर्शन
सुबह 7 से 7.15 बजे तक श्रंगार आरती
सुबह 7.15 बजे से 12.30 बजे तक सामान्य दर्शन
दोपहर 12.30 बजे राजभोग आरती के बाद पट बंद
सायंकाल शाम 4.15 बजे से 9.30 बजे तक सामान्य दर्शन
रात 9.30 बजे शयन आरती, इसके बाद पट बंद