आगरालीक्स…दो अक्टूबर को प्रेस रिव्यू. देशभर में दशहरा की धूम. केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा. आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या, पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा
केंद्र सरकार की ओर से सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियोें को दीवाली का तोहफा दिया गया है. डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. यह डीएम जुलाई 2025 से लागू होगा. अक्टूबर माह के वेतन में तीन माह का अतिरिक्त डीए शामिल होकर दिया जाएगा.
आगरा में 1000 से अधिक रावण के पुतले होंगे दहन
देशभर में दशहरा की धूम है. आगरा में एक हजार से अधिक रावण के पुतले दहन किए जाएंगे. रामलीला मैदान में जहां 110 फुट का रावण दहन होगा तो वहीं सेंट जॉन्स पर 85 फुट का रावण दहन होगा.
पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन
जाने माने शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है. सुबह 5 बजे मिर्जापुर आवास में उनका निधन हुआ हे. बीते शनिवार को उनहें दिल का दौरा पड़ा था. परिवार के सदस्यों ने उन्हें मिर्जापुर के ओझलला स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था.
आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या
आगरा के पिनाहट में एक पति ने अपनी पत्नी की हाशिए से गला काटकर हत्या कर दी. इसकेे बाद पति लाश के पास ही बैठा रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.