आगरालीक्स…आगरा में पूजा करके लौट रही मां बेटी को एक महिला ने रास्ते में डंडे से पीटा. वीडियो वायरल. पुलिस में दी शिकायत
आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा में पूजा कर लौट रही मां बेटी पर एक महिला ने हमला बोल दिया. दबंग महिला ने दोनेां मां बेटी को डंडे से पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है.
पीड़ित महिला शांति देवी का आरोप है कि इससे पहले भी दबंग महिला द्वारा उनके साथ मारपीट की जा चुकी है. शांति देवी ने आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत की है.