आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल के कमरे से चीखती हुई युवती बाहर निकली, युवक पर कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश के लगाए आरोप। ( Agra News: Man molested woman in hotel, FIR lodge#Agra )
आगरा के खंदौली क्षेत्र की कॉलोनी की रहने वाली युवती डॉक्टर से दवा लेने जा रही थी। युवती का आरोप है कि उसे रास्ते में पूर्व में उसके घर पर किराए पर रह चुका बंटी मिला, उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया और ट्रांस यमुना के एक होटल में ले गया।
कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश
होटल में पहुंचने के बाद उसने एक कमरा लिया और युवती को कमरे में ले गया , कमरे में ले जोन के बाद वह युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा, युवती ने उसका विरोध किया और चीखती हुई होटल से बाहर निकल आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, युवक की तलाश की जा रही है।