आगरालीक्स…आगरा आए फिल्म द ताज स्टोरी के कलाकार और निर्देशक. नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रबंधन को देखा. स्वच्छता को सराहा
रविवार को आगरा में मूवी द ताज स्टोरी के कलाकार और निर्देशक आगरा नगर निगम पहुंचे. अभिनेता जाकिर हुसैन और फिल्म निर्देशक तुषाक गोयल ने टीम के साथ नगर निगम के स्वच्छता से जुड़ी पहल को सराहा. टीम ने सबसेे पहले नगर निगम के इंटीग्रेटेेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को देखा और यहां की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली. इसके बाद गो धन शॉप, 5आर सेंटर और मोबाइल फूड बैंक का निरीक्षण किया.
टीम ने नगर निगम अधिकारियोें और कर्मचारियोें से बातचीत कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होेंने कहा कि आगरा शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में हो रहे कार्य अन्य शहरों के लिए मिसाल हैं.