आगरालीक्स…आगरा दिवाली से पहले 963 किलो सरसों का तेल, रिफाइंड और बेसन जब्त. एफएसडीए की मिलावटी चीजों की जांच. 500 ली. दूध, 125 किग्रा खोया सड़क पर फेंका…
दिवाली से पहले एफएसडीए की ओर से लगातार मिलावटी खाने पीने की चीजों की जांच की जा रही है. नमून लिए जा रहे हैं और अस्वच्छ चीजों को फेंका जा रहा है.गुरुवारको खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 963 किग्रा. खाद्य सामग्री ( सरसों का तेल – 548 किग्रा, वनस्पति- 90 किग्रा., रिफ़ाइन्ड सोयाबीन ऑयल- 200 किग्रा. एवं बेसन- 125 किग्रा.) मूल्य लगभग 1,45,100/- जब्त किया गया तो वहीं 670 किग्रा. खाद्य सामग्री ( रंगीन बर्फी-20 किग्रा. मूल्य 4000/-, 25 किग्रा. अंगूरी पेठा मूल्य – 2500/-, 125 किग्रा. खोया मूल्य 22,500/- एवं मिश्रित दूध – 500 ली.) मूल्य लगभग 60,000/- को नष्ट कराया गया

इन प्रतिष्ठानों पर हुई जांच
गंगा इंडस्ट्रीज, नवीन गल्ला मंडी, आगरा से सरसों का तेल एवं रिफ़ाइन्ड सोयाबीन ऑयल का नमूना संकलित किया गया एवं 148 किग्रा. सरसों का तेल मूल्य 22,940/- तथा 200 किग्रा. रिफ़ाइन्ड सोयाबीन ऑयल मूल्य 26,000/- जब्त किया गया|
मनीष सिंह पुत्र श्री विजय पाल सिंह, खेड़ा पचगाईं, देवरी रोड, आगरा से सरसों के तेल का नमूना संग्रहीत किया गया तथा 400 किग्रा. सरसों का तेल मूल्य 64,000/- जब्त किया गया |
हरनाम सिंह पुत्र थान सिंह, जटपुरा फतेहाबाद आगरा से खोया, मिश्रित दूध एवं वनस्पति का नमूना संग्रहीत किया गया तथा 90 किग्रा वनस्पति मूल्य 17,610/- जब्त किया गया एवं 125 किग्रा. खोया मूल्य 22,500/-, मिश्रित दूध 500 ली० मूल्य 31,000/- नष्ट कराया गया |
मोना कैटरिंग सर्विस, हसनपुरा, लोहामंडी आगरा से बेसन का एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा 125 किग्रा. बेसन मूल्य 15,000/- जब्त किया गया |
रामू मिठाई की दुकान, जगदीशपुरा पुलिया आगरा से सोनपापड़ी का एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा 20 किग्रा. रंगीन बर्फी मूल्य 4,000/- नष्ट करायी गयी |
विनय गुप्ता की पेठे की दुकान से एक अंगूरी पेठा का एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा 25 किग्रा. अंगूरी पेठा मूल्य 2,500/- नष्ट कराया गया |
शिव एक्सपेलर, दयालबाग, आगरा से सरसों का तेल का एक नमूना संग्रहीत किया गया |
खोयामंडी, बालूगंज, आगरा से खोये के 03 नमूने संग्रहीत किये गये |
माँ ब्रजेश्वरी डेयरी मानिकपुरा, बाह आगरा से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया |
होटल ताज निर्वाना, फतेहाबाद रोड, आगरा से पनीर का एक नमूना संग्रहीत किया गया |
शिव कुमार की पेठा शॉप, फतेहाबाद रोड, आगरा से रंगीन पेठा का एक नमूना संग्रहीत किया गया |
इस प्रकार उपरोक्त प्रतिष्ठानों से कुल 16 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही संचालित की जाएगी।