आगरालीक्स…आगरा में सात दिन के लिए शाहगंज बाजार, एमजी रोड, पुराना शहर के लिए रूट डायवर्जन जारी. कार, आटो रहेंगे बैन..इन इलाकों में पार्किंग कहां होगी, ये भी जानें
विभिन्न त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज को दृष्टिगत रखते हुये व्यस्ततम बाजारों/ स्थानों/मार्गों/चौराहों/तिराहों पर होने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये आम जनमानस की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार परिवर्तन किया जायेगा जो कि दिनांक 17.10.2025 से 23.10.2025 तक प्रत्येक दिवस समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
शाहगंज बाजार हेतु यातायात प्लानः-
विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर शाहगंज बाजार हेतु यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु यातायात प्लान निम्नवत है:-
यातायात डायवर्जन:-
1.बारहखम्भा रेलवे फाटक से रूई की मण्डी चौराहे की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- रुई की मण्डी चौराहा पर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- तहसील चौराहा से रूई की मण्डी चौराहे की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे सभी वाहन पचकुँइया चौराहा से होते हुए कोठी मीना बाजार मार्ग से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे ।
- भोगीपुरा चौराहा से रूई की मण्डी चौराहा एवं संगीता टॉकीज वाले मार्ग की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया प्रतिबंधित रहेंगे ।
- शाहगंज चौराहा से रूई की मण्डी चौराहा एवं संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
- पचकुँइया चौराहा से शाहगंज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
7.स्पीड कलर लैब चौराहा (शाहगंज) से शाहगंज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
8.सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे । - पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी एवं यातायात डायवर्जन की आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन किया जायेगा ।
पार्किंग स्थल:- तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी ग्राउण्ड एवं बारहखम्बा फाटक के निकट रेलवे के खाली प्रांगण में वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।
एम.जी.रोड स्थित स्पीड कलर लैब से दीवानी चौराहा तक बाजार हेतु
यातायात प्लानः-
महानगर आगरा के अतिव्यस्त मार्ग एम०जी० रोड़ पर स्पीड कलर लैब तिराहा से दीवानी गोल चक्कर चौराहा तक विभिन्न मॉल / शॉपिंग कॉम्पलेक्सों पर होने वाली भीड़-भाड एवं यातायात के सम्भावित दबाव को दृष्टिगत रखते हुये यातायात का सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु यातायात प्लान निम्नवत है:-
यातायात डायवर्जन:-
- स्पीड कलर लैब तिराहा से भगवान टॉकीज चौराहा तक आवागमन करने वाली इलैक्ट्रिक सिटी बसें स्पीडकलर लैब तिराहा से डॉ नवल किशोर चौराहा होकर आरबीएस से जेल तिराहा से खंदारी कैम्पस से खंदारी चौराहा होकर भगवान टॉकीज चौराहा को जायेंगी ।
पार्किंग स्थल:-
- नगर निगम परिसर में पार्किंग स्थल |
- सूर सदन प्रेक्ष्याग्रह पार्किंग स्थल ।
- दीवानी चौराहा के पास खाली स्थान पर अस्थाई पार्किंग स्थल ।
- संजय प्लेस पार्किंग स्थल ।
पुराना शहर में यातायात व्यवस्था / डायवर्जन प्लान:-
महानगर आगरा के पुराने शहर में भीड़-भाड एवं यातायात के सम्भावित दबाव को दृष्टिगत रखते हुये यातायात का सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु यातायात प्लान निम्नवत है:-
यातायात डायवर्जन :-
- तीन पहिया / चार पहिया वाहनों को चिम्मन पुड़ी तिराहे से कश्मीरी बाजार या फुव्वारा की तरफ जाना है तो वे रावतपाडा, नमक की मंडी, किनारी बाजार मार्ग से न जाकर चिम्मनपुड़ी, पीपल मंडी / दरेसी न0-1, काला महल मार्ग से होकर कश्मीरी बाजार या फुव्वारा को जा सकेगें ।
2.तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का आवागमन पीपल मंडी तिराहे से रावत पाडा तिराहा के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। उक्त वाहन पीपल मंडी तिराहे से चिम्मन पुडी होकर रावत पाडा तिराहा की तरफ जा सकेगें ।
3.घटिया आजम खां से फुव्वारा या कश्मीरी बाजार जाने वाले तीन पहिया / चार पहिया वाहन घटिया आजम खां से धुलिया गंज, गुदड़ी मंसूर खां व काला महल चौराहा से कश्मीरी बाजार या फुव्वारा की तरफ जा सकेगें ।
4.सिंधी मार्केट चर्च गेट से फुलट्टी, छिली ईट, घटिया आजम खां जाने वाले तीन पहिया / चार पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी होते हुए फुलट्टी, छिली ईंट, घटिया आजम खां को जा सकेगें ।
5.सिंधी मार्केट चर्च गेट से कश्मीरी बाजार या सुभाष बाजार जाने वाले तीन पहिया / चार पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी, फुलट्टी, घटिया आजम खां, धुलिया गंज, काला महल, पीपल मंडी तिराहा से अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
6.चर्च गेट हॉस्पिटल रोड तिराहा से फुव्वारा की तरफ तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। - चिम्मन पुड़ी तिराहा, लुहार गली, रावत पाडा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, फुव्वारा, कश्मीरी बाजार के मध्य ऑटो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें ।
- फुलट्टी तिराहा से सेव का बाजार, कश्मीरी बाजार व फुव्वारा के मध्य ऑटो /ई- रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
9.लाडो गली हींग की मंडी (पाकीजा होटल) से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य
ऑटो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें ।
पार्किंग स्थल:-
- मनकामेश्वर मंदिर गेट के सामने (यमुना किनारा) पार्किंग स्थल ।
- एसएन मेडिकल कॉलेज पार्किंग स्थल | 3. लेडी लॉयल कॉलेज पार्किंग स्थल।