आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कार ट्रक में घुसी, भीषण हादसे में हेड कांस्टेबल सहित दो की मौत। दबिश देकर आगरा लौट रही थी पुलिस की टीम। ( Agra News: Car hit truck, Head Constable & one other died#Agra)
आगरा के निबोहरा थाने की पुलिस की टीम कार से राजस्थान के सूरतगढ़ में दबिश देने गई थी। दबिश देने के बाद रविवार सुबह कार से टीम आगरा लौट रही थी। आगरा जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी में सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार जा घुसी।
भीषण हादसे में हेड कांस्टेबल सहित दो की मौत
कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई, पुलिस के पहुंचने के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सहित दो की मौत हो गई। जबकि पुलिस कर्मी घायल हैं।