आगरालीक्स…आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर मे कल भंडारा. दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा भंडारा…
हर साल की तरह इस बार भी श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. यह भंडारा खास हेता है जिसमें विदेशी भी देखने आते है कि किस प्रकार हज़ारों लोग एक साथ मेज़ कुर्सी पर बैठकर प्रसाद पाते है और किस तरह बनता हैं।
साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार के लोगों का सहयोग भी मिलता हैं , और तीन पहिया रिक्शों से प्रसाद सामग्री गंतव्य तक पहुंचाई जाती हैं। स्कूली बच्चों को भी जोड़ा जाता है जिससे वह समझे कि हमारी भारतीय व्यवस्था में किस प्रकार बैठाकर आतिथ्य किया जाता हैं। अन्य धर्म प्रमुख के साथ-साथ उनके अनुयायी भी बाबा के प्रसाद को पधार कर ग्रहण करते हैं ।