Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Congratulation: Team India became the champion of Women’s World Cup…Jai Hind
बिगलीक्स

Congratulation: Team India became the champion of Women’s World Cup…Jai Hind

412

आगरालीक्स..बधाई हो, वुमेंस विश्व कप की चैम्पियन बनी टीम इंडिया. साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया. आगरा की दीप्ति ने लिए 5 विकेट

विश्व कप क्रिकेट की चैम्पियन बनीं भारतीय महिलाएं. चक दे इंडिया. जय हिंद. जय भारत. जिस लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी चूक गई थी, उस कप को भारतीय महिलाओं ने हासिल किया है.
मुंबई में खेले गए ​वुमेंस विश्व कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 299 रन का लक्ष्य दिया है. जवाब में अफ्रीका 246 रन बनाकर आल आउट हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार पांच विकेट लिए. दीप्ति ने भारत के लिए अर्धशतकीय पारी भी खेली.

विश्व कप फाइनल में भारत ने अफ्रीका को दिया 299 रन का लक्ष्य
महिला विश्व कप के फाइनल मैच में अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. बारिश के कारण मैच डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ है. फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है जिसके कारण ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है. टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता और भारतीय महिलाओं को बैटिंग के लिए बुलाया. भारत की शुरुआत जबर्दस्त रही. भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने शतकीय साझेदारी की. भारत का पहला विकेट 17.4 ओवर में 104 पर ​स्मृति मंधाना के रूप में गिरा. मंधाना ने 45 रन बनाए. शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन वो 87 रन पर आउट हो गईं. इसके बाद सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाली जेमिमा भी 171 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठीं. जेमीमा ने 24 रन की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए.

आगरा की दीप्ति शर्मा का अर्धशतक
आगरा की दीप्ति शर्मा ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया. अमनजोत कौर 12 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद विकेट कीपर रिचा घोष ने तेज पारी खेली और 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 24 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली. भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. दीप्ति शर्मा पारी की आखिरी गेंद पर 58 रन बनाकर रन आउट हुईं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

error: Content is protected !!