आगरालीक्स….Agra News: आगरा में चौराहे के आस पास कोई वाहन खड़ा है उससे जाम लग रहा है तो फोटो भेज दीजिए, ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। जाम ना लगे इसके लिए सुझाव भी दे सकते हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने यातायात माह के शुभारंभ पर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।
आगरा में सोमवार से यातायात माह शुरू हुआ है, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मेट्रो निर्माण के चलते एमजी रोड और आगरा दिल्ली हाईवे पर लगने वाले जाम को कैसे कम किया जा सकता है इसके लिए पुलिस के साथ ही संगठनों के सुझाव के बाद कई कदम उठाया। एमजी रोड के फुटपाथ खत्म कर रोड चौड़ा किया गया इससे दीपोत्सव के दौरान लोग जाम की समस्या से परेशान नहीं हुए।
50 मीटर के दायरे में नहीं खड़े हों वाहन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि चौराहों के 50 मीटर के दायरे में कोई वाहन खड़ा होता है तो उसका फोटो लेकर आगरा पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल सकते हैं, कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील की है कि वे स्कूल की छुटटी के समय अपने बच्चों को घर लाने के लिए गाड़ी शेयर करें।
यातायात हेल्पलाइन नंबर✓ 9454457886