आगरालीक्स…आगरा में ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग पर एक्शन. 273 वाहनों की जांच, 26 के चालान. टेम्परर्ड नम्बर प्लेट वाले 85 वाहनों पर भी हुई कार्रवाई
आगरा में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है. डीएम के आदेश पर चलाए गए इस अभियान में सभी ज्वाइंट टास्क फोर्स टीमों द्वारा एक्शन लिया जा रहा है. जनपद की सभी सीमावर्ती तहसील खेरागढ, बाह, फतेहाबाद एवं किरावली, जिनकी सीमा अन्य प्रान्तों से भी जुड़ी है, ऐसे सभी स्थानों पर अवैध खनन /परिवहन/ओवरलोडिंग/ओवरस्पीडिंग के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने तथा आने वाले उपखनिज लदे वाहनों पर 24×7 निगरानी रखे जाने हेतु खनन, वन, परिवहन, पुलिस, राजस्व सहित सभी संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा अलग अलग चिह्नित क्षेत्रों में दिन रात कार्यवाही की जा रही है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन व आदेश के अनुपालन में संयुक्त टीमों द्वारा लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही में 273 वाहनों की जांच की गयी, जिनमें बिना किसी वैध प्रपत्र के या ओवरलोड परिवहन करने वाले 26 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी। इसके अतिरिक्त 23 वाहनों को विभिन्न थानों / चौकियों में अवरुद्ध किया गया है। वहीं बिना एचएसआरपी नम्बर प्लेट व टेम्परर्ड नम्बर प्लेट वाले 85 वाहनों पर भी कार्यवाही की गयी,ये विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।