आगरालीक्स …आगरा के पास नगला चंद्रभान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई घोषणाएं की हैं, कहा कि यमुना भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट का हिस्सा है, यहां पं. दीनदयाल की जन्मशती समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीनदयाल के नाम पर कन्या डिग्री कॉलेज खोलने, पर्यटन विकास के पहले चरण में नगला चंद्रभान का विकास करने, गांवों को मीठा जल उपलब्ध कराया जाएगा और बेरोजगारी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश दुनिया के अंदर सनातन आस्था का केंद्र है ब्रज। वृन्दावन, गोबर्धन, गोकुल, महाबमवन, नन्दगांव आदि को एक एक कर विकसित करने के ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड का गठन किया गया है। दीनदयाल ने जिस अंत्योदय की बात 50 साल पहले की थी, मोदी सरकार में वह काम हो रहा है।
86 लाख का ऋण माफ
86 लाख किसानों को ऋण माफी, तीन लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। सरकार चाहती है कि 2022 तक हर परिवार के पास अपना घर हो। 9.70 लाख आवास देने का संकल्प यूपी सरकार का है। 8 लाख को आवास दे चुके हैं।
स्वच्छता का संकल्प रंग ला रहा
हापुड़, गाज़ियाबाद, बिजनौर शामली में शत प्रतिशत शौचालय।प्रधान मंत्री का संकल्प रंग ला रहा है। दीनदयाल धाम की विचारधारा वाली सरकार है।मुगलसराय नगर और स्टेशन का नाम बदल कर दीनदयाल धाम के नाम से किया।दीनदयाल धाम की यात्रा उनके न रहने पर भी थमी नहीं है। निरंतर चलने वाली परम्परा है। हर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय को दीनदयाल का वांग्मय उपलब्ध कराया गया है।
यमुना भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट का हिस्सा
यमुना भी नमामि गंगे योजना का हिस्सा। इसकी भी शुद्धता की चिंता करनी चाहिए। फिर मैं विश्वास दिलाते हैं कि हर गांव तक मीठा जल उपलब्ध कराएंगे।
पर्यटन विभाग के पहले चरण में नगला चन्द्रभान को लिया है। तीर्थ विकास परिषद के साथ मिलकर सम्पूर्ण ब्रज के विकास का मिलकर संकल्प लें। पैसे की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। बेरोजगारों का पलायन रोकेंगे। यहीं रोजगार देंगे।