Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: ATS start investigation of suspected Dr. Parvej Ansari record SNMC, Agra in Delhi blast case#Agra
बिगलीक्स

Agra News: ATS start investigation of suspected Dr. Parvej Ansari record SNMC, Agra in Delhi blast case#Agra

452

आगरालीक्स… दिल्ली धमाके में पकड़े गए डॉ. परवेज अंसारी का एटीएस ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड खंगाला, रिकॉर्ड सीज,डा. परवेज एसएन के हॉस्टल में रहा, आगरा के तीन लोगों से संपर्क में होने की भी बात आई सामने। ( Agra News: ATS start investigation of suspected Dr. Parvej Ansari record SNMC, Agra in Delhi blast case#Agra)

?


दिल्ली में हुए धमाके में फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी का डॉ. उमर ही कार में बैठा था जिस कार में धमाके हुए उस कार में मिले शव के डीएनए का मिलान डॉ. उमर से हुआ है। डॉ. उमर के साथ डॉ. शाहीन अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत थी। ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लखनऊ से डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज अंसारी को भी पकड़ा गया है।
एसएन में मई 2012 से जनवरी 2016 तक रहा डॉ. परवेज
जांच में सामने आया है कि डॉ. परवेज अंसारी ने मई 2012 में एसएन मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसिन में प्रवेश लिया था, तीन वर्ष तक एमडी की। 2015 में एमडी पूरी होने के बाद सीनियर रेजीडेंट के पद पर सेवाएं दी, एक साल की जगह छह महीने बाद जनवरी 2016 में एसएन मेडिकल कॉलेज छोड़ दिया था।
एटीएस ने खंगाले रिकॉर्ड, तीन लोगों के संपर्क में होने का इनपुट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एटीएस की टीम एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने डॉ. परवेज के एसएन मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई और सीनियर रेजीडेंट के पद पर काम करने के दौरान के दस्तावेज खंगाले, उसके बारे में भी जानकारी ली। वह कहां रहता था किसके मिलता था किसके संपर्क में ज्यादा रहा इसकी जानकारी जुटाई गई। एसएन प्रशासन ने डॉ. परवेज का रिकॉर्ड सीज कर दिया है जिससे जांच एजेंसी को रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा सके, जांच एजेंसियों को डॉ. परवेज के तीन लोगों से संपर्क में होने का भी इनपुट मिला है।

?


हॉस्टल में रहा, सिर पर काम बाल, बहुत कम बातें करता था
डॉ. परवेज एमडी के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल में रहा। वह नाटे कद का था, सिर पर कम बाल थे और बात भी कम करता था उसके दोस्त भी कम थे लेकिन वह अपनी बहन डॉ. शाहीन के लगातार संपर्क में था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!