आगरालीक्स… आगरा के तेल माफिया और भूमाफिया व बिल्डर की हिस्ट्रीशीट खुल गई है।
तेल माफिया नेहरू नगर निवासी मनोज गोयल मथुरा जेल में है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों में तेल चोरी, मारपीट, आबकारी एक्ट के केस हैं। उस पर गैंगेस्टर एक्ट लग चुका है। एनएसए के लिए फाइल एडवाइजरी बोर्ड को जा चुकी है। इन सबका ब्योरा हिस्ट्रीशीट में दिया गया है। एसपी सिटी अनुपम सिंह ने मीडिया को बताया कि मनोज गोयल हरीपर्वत थाने हिस्ट्रीशीटर बन गया है। उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 31 ए है।
गैलाना रोड स्थित निर्भय नगर कालोनी निवासी शैलेंद्र अग्रवाल निखिल होम्स का डायरेक्टर है। भूमाफिया घोषित किए जा चुके शैलेंद्र अग्रवाल पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी के केस हैं। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। पुलिस उसके शैलेंद्र नाम के ही साले को गिरफ्तार कर चुकी है। सके खिलाफ 29 केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट में बताया गया है कि इनमें से नौ में चार्जशीट हो चुकी है। एसपी सिटी अनुपम सिंह ने मीडिया को बताया कि शैलेंद्र अग्रवाल की हिस्ट्रीशीट न्यू आगरा थाने में खुली है। उसका नंबर 28 ए है।
ये होती है हिस्ट्रीशीट
जिसकी हिस्ट्रीशीट खुल जाती है वह पुलिस के रिकार्ड में रहता है। हिस्ट्रीशीट न तो बंद होती है और न ही आरोपित के जीते-जी उसका खाका नष्ट किया जाता है। हिस्ट्रीशीटर के मरने के बाद ही उसका खाका नष्ट किया जाता है। हिस्ट्रीशीट के सुधरने पर सिर्फ निगरानी बंद होती है।