आगरालीक्स….Agra News: आगरा में दोस्त की पत्नी के नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाकर खाते में ट्रांसफर कराए 15 लाख, साइबर थाने से नोटिस आने पर खुला मामला। ( Agra News: Two Youth Black Mail friends wife#Agra )
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाला युवक मानसिक बीमारी से ग्रसित है, आरोप है कि उसके दो दोस्तों का घर पर आना जाना था। उन्होंने पत्नी के नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फोटो खींच लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगे।
ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाते में 15.85 लाख रुपये कराए ट्रांसफर
दोस्त की पत्नी के आपित्तजनक वीडियो बनाने के बाद ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाते में पैसे ट्रांफसर कराने के लिए कहा, इस पर मना कर दिया। आरोप है कि पत्नी को ब्लैकमेल कर खाते में 15.85 लाख रुपये डलवा दिए। युवक की पत्नी को बैंक ले जाकर खाते से पैसे निकाल लिए। 14 अक्टूबर को साइबर थाने से नोटिस आया कि खाते में ट्रांसफर हुए रुपयों की जांच चल रही है। दोस्तों को इस बारे में बताया तो उन्होंने फोटो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे हैं, इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना जगदशीपुरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।