आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज से सात दिन तक शादी सहालग है, होटल और मैरिज होम फुल। इस दौरान जाम ना लगे इसके लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात प्रतिबंधित है। ( Agra News: Hotel & Marriage home full for Marriage in Agra#Agra )
आगरा में शनिवार से सात दिन तक बड़ी संख्या में शादी समारोह हैं इसे देखते हुए पुलिस ने भी इंतजाम किए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शादी समारोह के दौरान जाम लगने से होती है, इसके लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। फतेहाबाद रोड पर जाम ना लगे इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगा जिससे जाम नहीं लगे। साथ ही नो पार्किंग में वाहन खड़े होने पर क्रेन वाहनों को लेकर जाएगी। नो पार्किंग में वाहन ना खड़ा करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात चढ़ाना प्रतिबंधित
एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात चढ़ाना प्रतिबंधित है इससे ज्यादा जाम इन दोनों रोड पर लगता है। रात के समय भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा जिससे जाम ना लगे। वहीं, प्रतिबंधित मार्ग पर बारात चढ़ाने पर बैंड बाजे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।