आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने खेलों में अपने प्रदर्शन को किया पेश. खेल दिवस पर बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में दौड़, टीम गेम्स, बैलेंसिंग एक्ट जैसी एक्टिविटीज भी हुईं.
बचपन प्ले स्कूल और एकेडेमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल, भावना स्टेट, सिकन्दरा, आगरा और बचपन आवास विकास, सिकंदरा आगरा द्वारा खेल दिवस का भव्य आयोजन सोमवार को अशोक वाटिका, कैलाश रोड, सिकंदरा में आयोजित किया गया। इस आयोजन में न केवल छात्र-छात्राओं ने बल्कि उनके माता-पिता ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश गोस्वामी (पार्षद, सिकंदरा) एवं सौरभ उपाध्याय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से बच्चों को खेल दिवस के महत्त्व और उनसे जुड़ी प्रेरणादायक बातों से अवगत कराया। अतिथियों ने बच्चों की झिलमिलाती मुस्कान और उनके आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं बच्चों को यह समझाना था कि तेज़ी से भागती दौड़ती जिंदगी में खेल और व्यायाम का महत्व कितना आवश्यक है। विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षणिक खेल गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमित खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए दौड़, टीम गेम्स, बैलेंसिंग एक्ट, मज़ेदार फैमिली गेम्स सहित अनेक रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इस अवसर पर बचपन, सिकन्दरा के श्री मोहित गर्ग (प्रबन्धक) एवं श्रीमती गुंजन गर्ग (प्रधानाचार्य) उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और खेल दिवस को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों की सराहना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (कोउनसेलर), और डोली चौहान (कोउनसेलर, बचपन आवास विकास) और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और प्रतियोगियों को मैडल देकर पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इसे एक अत्यंत सफल और प्रेरणादायक आयोजन बताया तथा भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।