आगरालीक्स…Agra News: आगरा में फेरे होने से पहले पहुंची पुलिस, दूल्हा बिना शादी के लौटा, जानें पूरा मामला। ( Agra News: Agra Police & Child line team stop marriage after complaint#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में मंगलवार को शादी थी, अलीगढ़ से बारात आई थी। मंगलवार रात आठ बजे चाल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि जगदीशपुरा क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है, इसे रुकवाया जाए।
पुलिस को साथ लेकर पहुंची टीम
चाइल्ड लाइन की टीम थाना जगदीशपुरा पहुंची, वहां से पुलिस को साथ लेकर विवाह स्थल पर पहुंचे उस समय फेरों की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देख अफरा तफरी मच गई, पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने परिजनों ने दुल्हन की उम्र के बारे में पूछा, उनसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, इसके बाद आधार कार्ड देखा तो उसमें उम्र 17 वर्ष थी। पुलिस ने दूल्हा पक्ष को समझाया कि नाबालिग से शादी करने पर कार्रवाई हो जाएगी, इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग बारात लौटा कर ले गए। बुधवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा, बांड भरवाया जाएगा कि 18 वर्ष की आयु पूरी न होने तक शादी नहीं करेंगे।